सात शराबी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 5:44 AM
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने जिले के मनिहारी, अमदाबाद, रौतारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सात शराबियों को गिरफ्तार किया. छापेमारी दल ने पुलिस गिरफ्त में आये एक आरोपित से एक लीटर शराब भी बरामद की है. उत्पाद अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि मनिहारी थाना क्षेत्र मुसहरी टोला गुआगाछी में छापेमारी कर शराबी रमेश […]
कटिहार : उत्पाद पुलिस ने जिले के मनिहारी, अमदाबाद, रौतारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सात शराबियों को गिरफ्तार किया. छापेमारी दल ने पुलिस गिरफ्त में आये एक आरोपित से एक लीटर शराब भी बरामद की है. उत्पाद अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि मनिहारी थाना क्षेत्र मुसहरी टोला गुआगाछी में छापेमारी कर शराबी रमेश ऋषि को गिरफ्तार किया. अमदाबाद थाना क्षेत्र के रासमोहन चौक पर छापेमारी दल ने एक शराबी सुपलाल ऋषि को गिरफ्तार किया उसके पास से छापेमारी दल ने एक लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया. इधर रौतारा थाना क्षेत्र के काली घाट चंदवा में छापेमारी कर बबजन ऋषि, रामदास मुर्मू तथा दिघरी से धनलाल ऋषि, शंकर ऋषि, ननकु ऋषि को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










