घंटों विलंब से चल रहीं लंबी दूरी की ट्रेनें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:42 AM
कटिहार : लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कटिहार रेलवे स्टेशन सहित आसपास के रेलवे स्टेशन पर 20 से 25 घंटे ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है. आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से 6 घंटे से 20 घंटे तक विलंब से चल रही हैं. […]
कटिहार : लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कटिहार रेलवे स्टेशन सहित आसपास के रेलवे स्टेशन पर 20 से 25 घंटे ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है. आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से 6 घंटे से 20 घंटे तक विलंब से चल रही हैं. कटिहार रेल मंडल कार्यालय के अनुसार ट्रेन संख्या 15909 अवध-असम एक्सप्रेस निर्धारित समय से 20 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल-जोगबनी
एक्सप्रेस निर्धारित समय से 13 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से 6 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या 15910 अवध-असम एक्सप्रेस निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से चल रही है. अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेन विलंब से परिचालन होने के कारण खासकर महिलाएं एवं बच्चे यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुसीबतों से गुजरने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










