मांझी के एनडीए में जुड़ने से नहीं हुआ लाभ, तो छोड़ने से कैसे होगा नुकसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2018 5:51 AM

विज्ञापन

कटिहार : जीतन राम मांझी के एनडीए से नाता तोड़ने से कोई नुकसान नहीं होगा. जब जीतन राम मांझी के एनडीए में जुड़ने से कोई फायदा नहीं हुआ था, तो नुकसान कैसे होगा. यह बातें डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहीं. श्री मोदी मंगलवार को अररिया जाने के पहले एमएलसी अशोक अग्रवाल के आवास पर […]

विज्ञापन

कटिहार : जीतन राम मांझी के एनडीए से नाता तोड़ने से कोई नुकसान नहीं होगा. जब जीतन राम मांझी के एनडीए में जुड़ने से कोई फायदा नहीं हुआ था, तो नुकसान कैसे होगा. यह बातें डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहीं. श्री मोदी मंगलवार को अररिया जाने के पहले एमएलसी अशोक अग्रवाल के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे.

डिप्टी सीएम ने कहा कि मांझी की पार्टी हम 20 सीट पर चुनाव लड़ी थी. पर, इनमें से एक सीट पर खुद मांझी विजयी हुए. शेष 19 सीट पर उनकी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था. जीतन राम मांझी के अलग हो जाने से पार्टी को कोई भी नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अररिया, जहानाबाद, भभुआ उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत भारी मतों से होगी.

मांझी के एनडीए…
जदयू-भाजपा दोनों पार्टियों का वोट गठबंधन प्रत्याशियों को पूरा-पूरा मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार आठ माह पूरा कर चुकी है. इस अवधि में बिहार में बहुत तेजी से विकास हुआ है. बिहार में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है. सड़क इतनी अच्छी हो गयी है कि राज्य के किसी भी हिस्से से छह घंटे में पटना पहुंचा जा सकता है. अच्छी सड़कों के कारण ही दुर्घटनाएं बढ़ी हैं. सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सभी वाहनों में गतिरोधक यंत्र लगाया जायेगा, ताकि वाहनों की गति एक सीमा तक नियंत्रित हो सके.
बचे हुए टोले, मोहल्ले में शीघ्र पहुंचेगी बिजली:
उप मुख्यमंत्री श्री मोदी ने कहा कि 27 दिसंबर तक बिहार में ऐसा कोई गांव नहीं बचा है, जहां विद्युतीकरण नहीं किया गया है. 6000 टोले में विद्युतीकरण किया गया है. शेष 15000 टोले में एक मई से पहले बिजली पहुंचा दी जायेगी. हम वैसा बिहार बनायेंगे, जहां लालटेन की लोगों को जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि कटिहार परिक्षेत्र के 450 गांवों में बिजली पहुंचा दी गयी है. कुछ बचे हुए टोले, मुहल्लों में एक मई तक बिजली पहुंचा दी जायेगी. 31 दिसंबर 2018 तक हर हाल में हर घर में बिजली कनेक्शन होगा.
बीपीएल धारकों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जायेगा. गैर बीपीएल धारकों को बिजली कनेक्शन दिया जायेगा, लेकिन इन्हें बिजली बिल समय पर भुगतान करना होगा. किसानों के लिए अलग से बिजली की व्यवस्था की जायेगी, ताकि किसान कम खर्च में बिजली मोटर से खेतों में सिंचाई कर सकें. उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत हर जिले में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.
खेती के लिए अलग बिजली लगायी जायेगी और घर के लिए अलग बिजली की व्यवस्था होगी. गांव में नियमित रूप से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जायेगी और खेती के लिए किसानों को 6 से 7 घंटे प्रतिदिन बिजली दी जायेगी. यह कार्य अगले साल के दिसंबर तक पूर्ण हो जायेगा. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार तीन कारणों से बदनाम रहा है. पहला कारण विधि व्यवस्था, दूसरा कारण जर्जर सड़क तथा तीसरा कारण अंधेरा. अब तीनों कारणों पर विजय हासिल कर लिया गया है. अब बिहार की विधि व्यवस्था सुदृढ़ हो गयी है.
सभी सड़कें दुरुस्त कर ली गयी हैं. सभी गांवों में बिजली पहुंचाकर अंधेरे को दूर कर लिया गया है. इस कार्य के लिए केंद्र सरकार ने भी हर संभव प्रयास किया है.
पूर्णिया विवि में 2018-19 का सत्र होगा शुरू :
डिप्टी सीएम ने कहा कि जुलाई माह से पूर्णिया में विश्वविद्यालय का कार्य प्रारंभ हो जायेगा. कुलपति की नियुक्ति जल्द की जायेगी. 2018-19 सत्र का नामांकन भी प्रारंभ हो जायेगा. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज व पॉलिटेक्निक कॉलेज की व्यवस्था होगी. राज्य में नौ मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार कर लिया गया है. मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में नामांकन जल्द ही प्रारंभ हो जायेगा.
कटिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा. हर अनुमंडल में आइटीआइ तथा जीएनएम का कॉलेज भी खुलेगा. उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि जदयू-भाजपा का आपसी तालमेल सही नहीं रहने के कारण पिछले दिनों राजद को लाभ मिला था, लेकिन अब भाजपा-जदयू में आपसी तालमेल सही-सही चल रहा है. इसलिए राजद को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है.
खाद्यान्न घोटाले के दोषी बख्शे नहीं जायेंगे:
उप मुख्यमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कटिहार में पिछले दिनों हुए खाद्यान्न घोटाले के मामले में जांच करायी जायेगी. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली वितरण के लिए एक क्राइटेरिया बनाया जायेगा. उसके तहत ही आवंटन किया जायेगा. खाद्य आवंटन में गड़बड़ी की जांच करायी जायेगी. इस विषय पर वह डीएम से वार्ता करेंगे. उप मुख्यमंत्री श्री मोदी ने बालू प्रकरण में कहा कि बिहार में अब बालू की पहले जैसी किल्लत नहीं है. बालू भले ऊंचे दाम पर मिल रहा है.
बालू की उपलब्धता पहले से काफी बेहतर व सुधार हुआ है. इस अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, पूर्व विधायक महेश पासवान, विभाष चौधरी सहित भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, जदयू जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, लोजपा जिलाध्यक्ष मो जाहिद, भाजपा युवा अध्यक्ष सौरव मालाकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू चौधरी, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, बबन झा, मो मूसा, ओम प्रकाश यादव, दिलीप वर्मा, प्रभात मिश्रा, राम यादव, सीमा झा, मंजय कुमार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन