अगलगी में चार घर हुए राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2018 5:29 AM

विज्ञापन

अगलगी में लाखों की संपत्ति जलने की अनुमान कटिहार : प्रखंड के काबर पंचायत के अनारकली गांव में खाना बनाने के क्रम में उठी आग की लपटों ने चार परिवार के घरों व सारा सामान को स्वाहा कर दिया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. गांव को बचाया गया. सूचना के बावजूद […]

विज्ञापन

अगलगी में लाखों की संपत्ति जलने की अनुमान

कटिहार : प्रखंड के काबर पंचायत के अनारकली गांव में खाना बनाने के क्रम में उठी आग की लपटों ने चार परिवार के घरों व सारा सामान को स्वाहा कर दिया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. गांव को बचाया गया. सूचना के बावजूद दमकल या प्रशासन के लोग मौके पर नहीं पहुंचे. सीओ रवि प्रकाश ने राजस्व कर्मचारी को जांच का आदेश दिया. अग्निपीडित के बीच कर्मचारी के सहयोगी पहुंच कर जांच की. प्राप्त जानकारी के अनुसार काबर पंचायत के अनारकली गांव में मंगलवार को दोपहर 3.40 बजे की घटना है. जब खाना बनाने के क्रम में घर की टाटी में आग की लपटें पछुवा हवा में इस कदर बढ़ी कि देखते ही देखते चार परिवार के घरों को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों के सहयोग, अथक प्रयाश से आग पर काबू पाया गया.
अग्निकांड में मोसमात मुफरेदा खातुन, मो आलमगीर, हजरत अलि, सरफराज आलम का घर सहित अनाज, नगदी, कपड़ा, सारा सामान अग्नि की भेंट चढ़ा. सिर आशियाना भी छिन गया. ग्रामीण सह राजद युवा नेता आलमगीर ने प्रशासन से अग्निशमन स्थानीय थाना में देने, अग्निपीड़ित को इन्दिरा आवास देने की मांग की. कहा कि कोई भी पदाधिकारी या कर्मचारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा. कर्मचारी का सहयोगी नरेश कुमार अग्नि पीड़ितों की जांच करने दो घंटे बाद पहुंचे. ग्रामीण मो वसीम, मंजूर आलम, सबीर, दिलशाद, अब्दुल रसीद आदि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन