मुन्ना हत्याकांड के गवाहों से पूछताछ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 3:31 AM

विज्ञापन

बारसोई : बारसोई के कचना ओपी क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुन्ना नूनिया हत्याकांड कि जांच के लिए विशेष जांच टीम सोमवार को बारसोई पहुंची और घटनास्थल एवं मृतक मुन्ना दुनिया के घर में जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की. गठित विशेष जांच टीम के हेड सह अपर समाहर्ता विपिन कुमार यादव […]

विज्ञापन

बारसोई : बारसोई के कचना ओपी क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुन्ना नूनिया हत्याकांड कि जांच के लिए विशेष जांच टीम सोमवार को बारसोई पहुंची और घटनास्थल एवं मृतक मुन्ना दुनिया के घर में जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की. गठित विशेष जांच टीम के हेड

सह अपर समाहर्ता विपिन कुमार यादव सबसे पहले कचना पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत गवाहों से पूछताछ की उसके बाद श्री यादव मृतक मुन्ना नूनिया के घर पहुँच कर परिजनों जिनमे मुन्ना की दादी मूर्ति देवी, पिता ब्रह्मदेव नूनिया, मां सावनी देवी से बारी बारी से गहन पूछताछ की तत्पश्चात श्री यादव बारसोई थाना पहुंच कर उक्त कांड में तस्करों से जब्त की गयी शराब की बोतलों का भी बारीकी से निरीक्षण किया,

वहीं पूछे जाने पर श्री यादव ने बताया कि मुन्ना नूनिया की पत्नी रेखा देवी घर मे नहीं रहने के कारण उससे पूछताछ नहीं की जा सकी है, उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए उसे कल कटिहार बुलाया गया है, वहीं जांच पूरा होने के बाद रिपोर्ट को जिला पदाधिकारी को सौंप दिया जायेगा, जांच के समय श्री यादव के साथ बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार तथा सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार

आदि पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन