जिले में प्रतिभा व कला प्रेमियों की कमी नहीं : तारिक अनवर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 6:19 AM

विज्ञापन

इंदिरा गांधी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित चार दिवसीय कला चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. कटिहार : इंदिरा गांधी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित चार दिवसीय कला चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिये दूसरे दिन सोमवार को भीड़ जुट गयी. उल्लेखनीय है कि रविवार को इस प्रदर्शनी कायर्क्रम […]

विज्ञापन

इंदिरा गांधी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित चार दिवसीय कला चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं.

कटिहार : इंदिरा गांधी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित चार दिवसीय कला चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिये दूसरे दिन सोमवार को भीड़ जुट गयी. उल्लेखनीय है कि रविवार को इस प्रदर्शनी कायर्क्रम का उद्घाटन सांसद तारिक अनवर, जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं नगर निगम के महापौर विजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया था.
उद्घाटन मौके पर पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, मो शकूर, राजकुमार गुप्ता, सुशील कुमार सुमन, इप्टा के प्रदेश सचिव आलोक कुमार राजेश गुरनानी के अलावा शहर के कई बुद्धिजीवी व इप्टा के कलाकार उपस्थिति थे. इस प्रदर्शनी में कई प्रकार की चित्र-कला की प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कटिहार में छुपी प्रतिभा को सामने लाना है. कला,साहित्य, संगीत, नाट्य, नृत्य, चित्र एवं अनेक विधाओं से जुड़े कलाकार, कवियों, साहित्यकारों आदि से कटिहार की भूमि को उर्वरा करना है. सांसद श्री अनवर ने इस अवसर पर कहा कि कटिहार जिले में प्रतिभा एवं कला प्रेमियों की कमी नहीं है.
जरूरत इस बात की है कि हम इन कलाओं को किस प्रकार से संरक्षित रखते है. इस कला प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कलाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी. डीएम श्री मिश्र ने कहा कि इंदिरा गांधी जिला केंद्रीय पुस्तकालय को जीवंतता प्रदान करने के उद्देश्य से नित्य नये कार्यक्रम पुस्तकालय परिसर में आयोजित किये जा रहे है. विगत वर्ष नवंबर माह में पुस्तक प्रदर्शनी लगायी गयी थी एवं प्रत्येक रविवार को परिचर्चा एवं गोष्ठियां आयोजित की जा रही है.
साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कटिहार संवाद के नाम से भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. मेयर विजय सिंह ने कहा कि इस कला प्रदर्शनी में कटिहार की मिट्टी में छिपी कला कौशल की उर्वरता दिखती है. निश्चित रूप से यह प्रदर्शनी कटिहारवासियों के लिए कला की समझ विकसित करने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी. इप्टा के प्रदेश सचिव आलोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के कलाकारों ने विभिन्न तरह के चित्रों को तत्क्षण बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों में अविनाश सिंह, बुद्ध एवं क्रिमसन लव प्रमुख रहे. सुधीर पाल ने इमेंसिटी ऑफ लव, शुभम साह ने द ग्लोइंग सोर्स एंड द अडोरेबल गर्ल, देवराज चौधरी ने द शिवा एंड राधा कृष्ण, आकाश राय ने नारी-पुरुष की समन्वयता और आत्मीय-संलग्नता, शिवानी गुप्ता ने ग्लोरियस जिराफ, प्रीति शर्मा ने ब्लेस्ड लेडी और रनिंग हॉर्स, अरमान ने सिक्की आर्ट, मुकुल ने फ्रीडम आर्ट की कला प्रस्तुति प्रदर्शनी में लगायी है. साथ ही साथ अमितेश रंजन, प्रियंका भौमिक आदि आर्टिस्ट एवं अन्य ने भी पेंटिंग्स के कई आयामो को कला के माध्यम से प्रदर्शित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन