ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2018 5:29 AM

विज्ञापन

कटिहार : लंबी दूरी वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेन के काफी विलंब से परिचालन होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. कटिहार रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या […]

विज्ञापन

कटिहार : लंबी दूरी वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेन के काफी विलंब से परिचालन होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. कटिहार रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या 15909 अवध असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से 10 घंटे विलंब से चल रही है.

ट्रेन संख्या 12424 राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से चली. ट्रेन संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से चली. इस प्रकार अधिकांश लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर 10 से 20 घंटे तक आने वाली ट्रेन का इंतजार करने को विवश हैं. इन यात्रियों को स्टेशन पर किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं करायी जाती है. इसके कारण यात्री अपने परिवार बच्चों के साथ स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर जमीन पर बैठकर 20 घंटे से अधिक समय बिताने को विवश हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन