भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2018 6:11 AM

विज्ञापन

कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. शरीफगंज निवासी रूस्तम अली व उसके भाई […]

विज्ञापन

कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. शरीफगंज निवासी रूस्तम अली व उसके भाई इदरीश में लाल कार्ड की जमीन को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा है. स्थानीय वार्ड पार्षद यासिन सहित अन्य लोगों ने दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी करायीख् लेकिन मामला सिफर रहा.

आरोप है कि सोमवार को रूस्तम अली व उसके पुत्रों ने इदरीश के घर में घुस कर धारदार हथियार से प्रहार कर इदरीश व उसके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया. बचाने पहुंची ज्योत्सना खातून पति अशरफ, मरियम खातनू पति मो इदरीश, जसीमन खातून को पीटकर उन लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल इदरीश ने बताया कि तीन लाल कार्ड की जमीन को लेकर उसके भाई रूस्तम अली व उसके पुत्र फिरोज, अफरोज, नौशाद, हलीम, सितारा खातून आदि ने उसके घर में घुसकर उन लोगों की हत्या की मंशा से जानलेवा हमला किया. सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि अबतक घायलों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन