अरईल में बकरी बांधने के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 09 Dec 2025 3:28 PM
थाना क्षेत्र के अरईल गांव में बकरी बांधने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है
चैनपुर. थाना क्षेत्र के अरईल गांव में बकरी बांधने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट के बाद महिला चैनपुर थाना पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायल महिला अरईल गांव निवासी बसंतु बिंद की पत्नी गुड़िया देवी बतायी जाती है. इलाज के बाद गुड़िया देवी द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही पति-पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया गया. आवेदन में गुड़िया देवी ने बताया कि बकरी बांधने के विवाद को लेकर गांव के ही चंद्रमा बिंद व उनकी पत्नी गीता देवी ने उसके साथ मारपीट की. बताया कि चंद्रमा बिंद ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गयी व उसकी पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










