कैमूर के तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
कैमूर के तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मौके पर लोगों की भीड़

Kaimur News: कैमूर के कुदरा स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. दमकल गाड़ी के करीब एक घंटे देरी से पहुंचने और उसमें पानी और ऑपरेटर के नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई.

विज्ञापन

कुदरा से सतेन्द्र सिंह की रिपोर्ट :
Kaimur Fire News :
स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जाता है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई. आग की भीषण लपटों ने आसपास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था.

देखते-देखते दुकान से उठने लगा धुआं

गुरुवार की सुबह कुदरा स्टेशन के सामने स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान से अचानक धुआं निकलते हुए स्थानीय लोगों ने देखा. धुआं उठते देख देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई. आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल की दो और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

एक घंटे देरी से पहुंची दमकल, गाड़ी में नहीं था पानी

इस घटना के बाद सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की वाहन मौके पर पहुंची, जिसे देख लोग काफी नाराज हो गए. लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम बहुत देर से पहुंची. जब थाना से छोटा दमकल वाहन पहुंचा, तो उसमें ऑपरेटर भी मौजूद नहीं था. इसके साथ ही दमकल की गाड़ी में पानी भी नहीं था, जिसके बाद समरसेबल चलाकर उसमें पानी भरा गया. ऑपरेटर न होने के कारण स्थानीय लोगों को खुद ही जनरेटर चालू कर और दमकल के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास करना पड़ा. इससे कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया. काफी देर बाद मोहनिया से भी दमकल की बड़ी गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था.

दमकल की लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश

भीषण आगलगी की इस घटना में दमकल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आने से लोगों में काफी नाराजगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल की वाहन पूरी तैयारी (पानी और ऑपरेटर) के साथ पहुंचती, तो शायद आगलगी में लाखों का नुकसान होने से बचाया जा सकता था. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही.

Also Read: कैमूर में तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, कई वाहन चकनाचूर, दो लोग घायल

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन