नालंदा : राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण में उतरे डाक कर्मचारी, 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

डाक अधीक्षक कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग प्रदर्शन करते डाक कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नालंदा में डाक कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण में प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर केंद्र सरकार और डाक विभाग से समाधान की मांग की.

विज्ञापन

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ एवं संबंधित यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ, नालंदा मंडल द्वारा डाक अधीक्षक मंडलीय कार्यालय बिहारशरीफ के समक्ष प्रदर्शन एवं गेट-मीटिंग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

यह प्रदर्शन दिल्ली के मुख्यालय टी-21, अतुल ग्रोवर रोड में 03 जून 2026 को संपन्न केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में लिए गए सर्वसम्मति निर्णय के आलोक में किया गया. बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लागू करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया था.

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और डाक विभाग से अपनी मांगें पूरी करने की पुरजोर मांग की. प्रदर्शन के दौरान लक्ष्य के नाम पर शोषण बंद करने, मृतक आश्रितों की समस्याओं का समाधान करने एवं पुनर्नियुक्त कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने समेत ग्यारह सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की गई.

कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मंडलीय सचिव

मंडलीय सचिव दयानंद कुमार सिन्हा ने कहा कि डाक कर्मचारी राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मंडलीय सचिव दयानंद कुमार सिन्हा, शाखा डाकपाल विकास कुमार, रणधीर कुमार, नागमणि प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, भूषण कुमार, रंजीत कुमार, रेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी और सम्मानित सदस्य उपस्थित थे.

Also Read : आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन