आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क अब पहले से ज्यादा भव्य, सेल्फी प्वाइंट, बोटिंग और ओपन जिम समेत मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
वीर कुंवर सिंह पार्क

वीर कुंवर सिंह पार्क

आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क अब पूरी तरह से जीर्णोद्धार के बाद तैयार है. आधुनिक सुविधाओं, प्राकृतिक सुंदरता और नवाचार के संगम से यह पार्क जिले का नया आकर्षण बनने को तैयार है.

विज्ञापन

आरा शहर स्थित ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वीर कुंवर सिंह पार्क का व्यापक जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है. आम नागरिकों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क का समग्र पुनर्विकास किया गया है.

इस जीर्णोद्धार के उपरांत पार्क अब आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक प्राकृतिक वातावरण एवं उत्कृष्ट नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर जिलेवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक नए आकर्षण के रूप में तैयार है. नवाचार, प्रकृति और विरासत का अद्भुत संगम यह पार्क अब भोजपुर की नई पहचान बनने को तैयार है.

अत्याधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक पत्थरों से सजाया गया परिसर

जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत पार्क में अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, योगशाला, सेल्फी प्वाइंट, कैफेटेरिया, शीतल पेयजल की व्यवस्था, ओपन जिम, फ्लोटिंग गार्डन, चिल्ड्रेन प्ले ज़ोन, आधुनिक एक्वेरियम, आकर्षक फाउंटेन, बोटिंग सुविधा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की गई है.

पार्क परिसर के प्रवेश द्वार, पाथवे एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण में जयपुर से मंगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक पत्थरों का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी भव्यता एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

बागवानी का विकास और जिला प्रशासन की अपील

पार्क परिसर में व्यापक स्तर पर हरित क्षेत्र का विकास, आकर्षक लैंडस्केपिंग, साफ-सफाई, पथों का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है.

इसके परिणामस्वरूप यह पार्क अब बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य, योग, मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक तथा परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने का एक आदर्श सार्वजनिक स्थल बन गया है.

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पार्क की स्वच्छता, हरित वातावरण एवं सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा इस ऐतिहासिक धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें.

Also Read : सोलर पैनल लगवाने का मौका, भोजपुर के नगर निकायों में आज से शुरू होगा लोन मेला, बिजली बिल में मिलेगी राहत


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन