कोईलवर में श्रम विभाग का अभियान, बाल श्रमिक मिलने पर नियोजकों पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों के साथ अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रम विभाग की धावा दल ने प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया और संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

श्रम अधीक्षक के निर्देश पर श्रम विभाग की धावा दल ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सकड्डी बाजार स्थित चाय दुकान, होटल समेत अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. जांच के दौरान दो बाल श्रमिकों को काम करते हुए पाया गया. धावा दल ने दोनों बाल श्रमिकों को तत्काल मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों की भी हुई जांच

अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुगीता कुमारी, राजेश कुमार राय समेत गुड़िया कुमारी शामिल थीं. टीम ने प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों की उम्र से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की. बाल श्रमिक मिलने के बाद संबंधित नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

दो प्रतिष्ठानों से मुक्त कराये गये बाल श्रमिक

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुगीता कुमारी ने बताया कि सकड्डी स्थित मुसाफिर चाय दुकान के संचालक अजय राय और चंपारण मीट हाउस के संचालक राजेश कुमार के प्रतिष्ठान से बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है. दोनों नियोजकों के विरुद्ध बाल श्रम से संबंधित विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है.

दुकानदारों में मचा हड़कंप

श्रम विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मचा रहा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन