दिल्ली से बिहार के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या, त्योहारों पर आरा होकर चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारों पर घर लौटना हुआ आसान! रेलवे ने दिल्ली से बिहार के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. नई दिल्ली-पटना, आनंद विहार-राजगीर, नई दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-कामाख्या के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Puja Special Train: आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से बिहार और बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. दिल्ली से आरा जंक्शन होकर करीब चार जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को अब तक स्वीकृति मिल चुकी है. इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बिहार लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच इन स्पेशल ट्रेनों से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

विज्ञापन

नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल प्रतिदिन चलेगी

गाड़ी संख्या 04087/04088 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल का परिचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन किया जायेगा. नई दिल्ली से यह ट्रेन 15.50 बजे खुलेगी और कानपुर, प्रयागराज व डीडीयू के रास्ते अगले दिन 08.50 बजे डीडीयू, 10.10 बजे बक्सर और 11.20 बजे आरा जंक्शन रुकते हुए 12.45 बजे पटना पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 04088 पटना से 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रतिदिन 15.10 बजे खुलेगी. यह 15.40 बजे आरा, 16.45 बजे बक्सर और 19.15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 13.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

आनंद विहार-राजगीर एसी स्पेशल भी चलेगी

गाड़ी संख्या 04069/04070 आनंद विहार-राजगीर एसी स्पेशल का परिचालन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को किया जायेगा. आनंद विहार से यह ट्रेन 00.20 बजे खुलेगी और कानपुर व डीडीयू होते हुए 17.10 बजे बक्सर, 18.10 बजे आरा जंक्शन तथा 19.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद करीब 23.30 बजे राजगीर पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को राजगीर से 00.30 बजे खुलेगी. यह 02.50 बजे पटना, 03.50 बजे आरा जंक्शन और 07.05 बजे डीडीयू रुकते हुए 23.20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल का भी परिचालन

गाड़ी संख्या 04051/04052 नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. नई दिल्ली से ट्रेन 18.15 बजे खुलेगी और अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा जंक्शन तथा 13.25 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए करीब 23.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रतिदिन हावड़ा से 01.40 बजे खुलेगी. 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, 13.10 बजे बक्सर और 15.05 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन सुबह करीब 08.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

दिल्ली-कामाख्या पूजा स्पेशल प्रत्येक सोमवार

गाड़ी संख्या 04067/04068 दिल्ली-कामाख्या पूजा स्पेशल का परिचालन 12 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा. दिल्ली से ट्रेन 23.55 बजे खुलेगी और अगले दिन 17.15 बजे डीडीयू, 18.25 बजे बक्सर, 19.10 बजे आरा जंक्शन तथा 20.15 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए बुधवार को करीब 15.20 बजे कामाख्या पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को कामाख्या से 19.00 बजे खुलेगी. अगले दिन 15.10 बजे पाटलिपुत्र, 16.48 बजे आरा जंक्शन, 17.33 बजे बक्सर और 19.10 बजे डीडीयू रुकते हुए शुक्रवार को करीब 12.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

त्योहारी भीड़ के बीच यात्रियों को मिलेगी राहत

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होती है. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ने से लंबी वेटिंग लिस्ट लग जाती है. अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा सुविधा मिलेगी.

खासकर आरा जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए इन ट्रेनों का परिचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है. रेलवे की इस पहल से प्रवासियों को त्योहारों में घर लौटने के लिए कन्फर्म टिकट हासिल करने में राहत मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन