भोजपुर के विकास कुमार बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कोईलवर के मुख्य पार्षद ने किया सम्मानित
लेफ्टिनेंट विकास का स्वागत करते मुख्य पार्षद
कोईलवर के 23 वर्षीय विकास कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया. विकास की यह उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
Vikas Kumar Lieutenant: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित कोईलवर निवासी 23 वर्षीय विकास कुमार का शुक्रवार को नगर पंचायत कोईलवर के मुख्य पार्षद सरताज आलम उर्फ सोनू खान ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने विकास कुमार को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया. इसके बाद मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
मेहनत और प्रतिभा के बल पर हासिल की सफलता
मुख्य पार्षद सरताज आलम ने कहा कि विकास कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर कोईलवर का मान बढ़ाया है. उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि विकास जैसे युवाओं की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना है.
कोईलवर में बीता बचपन
विकास कुमार ने 23 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर सफलता हासिल की है. उनका बचपन कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में अपने मामा विनोद कुमार और मामी रेखा देवी के साथ बीता. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोईलवर स्थित आरपीपीएस स्कूल से प्राप्त की.
चवरिया गांव के रहने वाले हैं विकास
विकास कुमार का पैतृक गांव अगिआंव प्रखंड का चवरिया है. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर उनके चयन से परिवार के साथ-साथ कोईलवर और आसपास के क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए