नालंदा: ठनका गिरने से हुई आनंदी प्रसाद की मौत, पत्नी सुनीता को मंत्री श्रवण कुमार ने सौंपा सहायता राशि का चेक

Updated:
विज्ञापन

सहायता राशि का चेक देते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ठनका गिरने से हुई एक दुखद मौत के बाद, आनंदी प्रसाद की पत्नी सुनीता कुमारी को मंत्री श्रवण कुमार ने सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा. सरकार आपदा पीड़ितों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

Nalanda Lightning Death: सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत राज पचौरी के जोरारपुर गांव निवासी आनंदी प्रसाद की मौत ठनका गिरने से हो गयी थी. उनके आश्रित पत्नी सुनीता कुमारी को राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त सहायता राशि का चेक क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव ने प्रदान किया.

विज्ञापन

आपदा पीड़ित परिवारों की मदद सरकार की प्राथमिकता

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहा करते थे कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है. आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इस असमय क्षति से पूरा परिवार और समाज स्तब्ध है.

उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और सांत्वना दी. साथ ही धैर्य और हिम्मत से काम लेने की बात कही. मंत्री ने कहा कि जो चला गया उसे वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि परिवार को किसी तरह की दिक्कत न हो.

चार लाख रुपये की सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश

मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये की सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के जनकल्याण को प्राथमिकता दी है. राज्य के समग्र विकास और हर बिहारवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में सरकार काम कर रही है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव, युगल किशोर मुखिया, विश्वास सिंह, सकलदीप प्रसाद, जीतन चौहान, मुन्ना पासवान, गुलशन कुशवाहा, बिट्टू कुशवाहा, पुष्प राज सिंह, छोटू कुमार, रंजीत सिंह, संजय राम, संजय प्रसाद कुशवाहा, उदय प्रसाद, टुन्नी कुशवाहा, मनोज यादव, सन्नी कुशवाहा, मिंटू कुशवाहा सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन