नालंदा लोक अदालत में 5160 मामलों का निष्पादन, 4.14 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट

Updated:
विज्ञापन

मामले का निष्पादन करते कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा लोक अदालत ने 5160 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया, जिसमें 4.14 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट हुआ. बिजली, बैंक लोन और ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का समाधान किया गया.

विज्ञापन

Nalanda lok adalat: नालंदा न्यायमंडल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 5160 मामलों का निष्पादन किया गया. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, तृतीय, नालंदा, बिहारशरीफ अंकुर गुप्ता की अध्यक्षता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव की देखरेख में लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 4,14,72,121 रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ.

विज्ञापन

बिजली समेत सुलहनीय वाद के 1620 मामलों का निष्पादन

लोक अदालत में बिजली विभाग सहित विभिन्न प्रकार के सुलहनीय वाद से संबंधित 1620 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा बैंक लोन से संबंधित 1219 तथा ट्रैफिक चालान से जुड़े 2301 मामलों का भी निष्पादन किया गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 12 बेंचों का गठन किया गया था. न्यायालय परिसर में वादों के निष्पादन के लिए सुबह से ही लोगों की काफी भीड़ जमा रही.

ट्रैफिक चालान के मामलों के लिए दो बेंच गठित

ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए नालंदा कॉलेजिएट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो बेंचों का गठन किया गया था. यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही. चालान मामलों में 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए लोग रातभर धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे और अपने मामलों का निष्पादन कराया.

ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निष्पादन में न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने देर रात तक सहयोग किया. अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से ट्रैफिक चालान से संबंधित सभी आये हुए वादों का निष्पादन किया जा सका.

अधिकारियों और कर्मचारियों ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

मामलों के निष्पादन में जय प्रकाश चौधरी, डीएएसजे-12, बिहारशरीफ, राजेश कुमार गौरव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा, तारकेश्वर प्रसाद, प्रभारी उपाधीक्षक, यातायात, नालंदा, डीटीओ नालंदा, एमवीआई नालंदा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन