कैमूर में नशे पर पुलिस का शिकंजा,वाहन जांच के दौरान दो युवक गिरफ्तार,भेजे गये जेल

Author Sanjay jaiswal|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

थाने में नशे की हालत में दोनों आरोपित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम चलाए गये सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपितों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में मोहनियां भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए. आरोपितों में गोडसरा गांव निवासी उमेश कुशवाहा (पिता–महेन्द्र कुशवाहा) तथा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रताप विहार निवासी सतेन्द्र कुमार (पिता–उदय नारायण) शामिल हैं. जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे की हालत में पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन