एकता चौक पर 2 अक्टूबर को वैश्य समाज मनायेगा महात्मा गांधी की जयंती, तैयारी समिति गठित

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल वैश्य समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर के वैश्य समाज ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाने का फैसला किया है. नगर के एकता चौक पर होने वाले कार्यक्रम के लिए एक तैयारी समिति भी गठित की गई है.

विज्ञापन

Kaimur News : सोमवार को एक होटल में वैश्य समाज कैमूर की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सिंहासन जायसवाल ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

धूमधाम से मनायी जायेगी महात्मा गांधी की जयंती

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को नगर के एकता चौक पर वैश्य समाज के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक तैयारी समिति का गठन किया गया है. समिति 1 अक्टूबर तक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देगी.

Also Read : राजपुर के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, कमजोर बच्चों की हो रही पहचान

गांव-गांव भेजा जायेगा आमंत्रण पत्र

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में गांव-गांव से वैश्य समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. इसके लिए गांव अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों के माध्यम से समाज के लोगों तक आमंत्रण पत्र भेजा जायेगा.

Also Read : एमवी कॉलेज में आणविक जीव विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने शोध और आधुनिक तकनीक पर रखे विचार

बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी साह, संरक्षक सोहन गुप्ता, वैश्य रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, भभुआ नगर के पूर्व चेयरमैन जैनेन्द्र आर्य उर्फ जोनी, भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह विधानसभा सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला प्रवक्ता विजय चौरसिया मौजूद रहे.

इसके अलावा कोर कमेटी के सदस्य दिनेश गुप्ता, सुनील केसरी, भरत गुप्ता, राजू वर्मा, वैश्य समाज के युवा जिला अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, जिला संगठन मंत्री संजय कुमार, मारवाड़ी साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : एमवी कॉलेज में आणविक जीव विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने शोध और आधुनिक तकनीक पर रखे विचार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन