120 दिन से अधिक लंबित दाखिल-खारिज मामलों का जल्द करें निबटारा, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

राजस्व कार्यों की समीक्षा करते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं डीएमसीएई कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने 120 दिन से अधिक लंबित दाखिल-खारिज मामलों, डिजिटल जमाबंदी की त्रुटियों में सुधार और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Kaimur News : सोमवार को जिलाधिकारी कैमूर ने समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में राजस्व एवं डीएमसीएई से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

लंबित दाखिल-खारिज मामलों को प्राथमिकता से निबटाने का निर्देश

राजस्व से जुड़े लोक कल्याणकारी एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारियों को 120 दिन से अधिक समय से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निबटाने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि बिना उचित कारण किसी मामले को लंबित रखने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी.

डिजिटल जमाबंदी की त्रुटियों में सुधार में तेजी लाने पर जोर

डीएम ने डिजिटल जमाबंदी में लिपिकीय एवं तकनीकी त्रुटियों के परिमार्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भूमि अभिलेखों में सुधार के लिए आम रैयतों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसे सुनिश्चित किया जाये.

अभियान बसेरा के कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश

अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों के सर्वेक्षण, सत्यापन और बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया. इसी तरह ई-मापी के कार्यों को भी समय सीमा के अंदर निष्पादित करने को कहा गया.

Also Read : कैमूर: राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण और ई-केवाईसी की हुई समीक्षा, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सरकारी और सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

बैठक में सार्वजनिक भूमि, सरकारी भूमि और जल संरचनाओं पर किये गये अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर शीघ्र मुक्त कराने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को अतिक्रमण के मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

Also Read : कैमूर: बैरी गांव की मुख्य गली में सालभर जलजमाव, गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण

न्यायालय से जुड़े मामलों में समय पर कार्रवाई का निर्देश

न्यायालयों से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान ससमय प्रति-शपथपत्र दायर करने एवं न्यायालय के आदेशों का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा.

Also Read : कैमूर: तेनुआ-दुबौली लिंक पथ की बदहाली से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे, पक्की सड़क की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन