एनएच-19 पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, एक ट्रक क्षतिग्रस्त, कुछ देर थमी वाहनों की रफ्तार
ट्रक को हटाते एनएचएआई की टीम | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : मोहनियां में NH-19 पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हुई, जिससे एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद लंबा जाम लगा और आवागमन प्रभावित रहा. बाद में NHAI की टीम ने रास्ता साफ कर यातायात बहाल किया.
Kaimur News : मोहनियां थाना क्षेत्र के एमपी कॉलेज के समीप एनएच-19 पर सोमवार को दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी.
हादसे के बाद एनएच पर लगा जाम
टक्कर के बाद एनएच-19 पर वाहनों की रफ्तार थम गयी और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान कुछ समय तक एनएच पर आवागमन प्रभावित रहा.
Also Read : कैमूर: तेनुआ-दुबौली लिंक पथ की बदहाली से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे, पक्की सड़क की मांग
एनएचएआई की टीम ने हटाये दुर्घटनाग्रस्त वाहन
हादसे की सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया गया.
Also Read : कैमूर: बैरी गांव की मुख्य गली में सालभर जलजमाव, गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वाहनों को हटाये जाने के बाद एनएच-19 पर यातायात सामान्य हो गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए