एनएच-19 और एनएच-319ए के अधूरे कार्य जल्द होंगे पूरे, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : स्थानीय एसडीओ ने निर्माणाधीन NH-19 और NH-319A के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सड़क निर्माण, नाली और अन्य अधूरे कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. शहर में साफ-सफाई और प्रवेश स्थलों पर साइनेज लगाने को भी कहा गया.
Kaimur News : स्थानीय अनुमंडल क्षेत्र में निर्माणाधीन एनएच-19 एवं एनएच-319ए के कार्यों को लेकर सोमवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ने की. इस दौरान सड़क निर्माण, नाली एवं अन्य अधूरे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.
शहर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई कराने का निर्देश
बैठक के दौरान मोहनियां नगर क्षेत्र में महावीर मंदिर के पीछे तथा अंबेडकर पार्क के समीप साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को इन स्थानों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया.
प्रमुख प्रवेश स्थानों पर लगेंगे साइनेज
मोहनियां नगर में प्रवेश के प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाने के लिए एनएच के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. इसका उद्देश्य बाहर से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश के दौरान आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है.
Also Read : कैमूर: राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण और ई-केवाईसी की हुई समीक्षा, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुदरा और रामगढ़ में लंबित कार्य जल्द पूरा करने पर जोर
बैठक में मोहनियां के अलावा कुदरा एवं रामगढ़ क्षेत्र में अर्धनिर्मित सड़क, नाली सहित अन्य लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.
Also Read : एनएच-19 पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, एक ट्रक क्षतिग्रस्त, कुछ देर थमी वाहनों की रफ्तार
निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ संबंधित स्थानों की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया. बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनियां, एनएच के पदाधिकारी तथा नगर पंचायत मोहनियां एवं कुदरा के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
Also Read : 120 दिन से अधिक लंबित दाखिल-खारिज मामलों का जल्द करें निबटारा, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए