कैमूर : राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण और ई-केवाईसी की हुई समीक्षा, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में उपस्थित एसडीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : मोहनियां में राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण और ई-केवाईसी की समीक्षा हुई. SDO ने राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन शुरू करने और कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. पात्र लाभुक अब ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं.
Kaimur News : सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियां की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राशन कार्ड, खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण तथा ई-केवाईसी से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी.
पब्लिक पोर्टल पर शुरू हुई राशन कार्ड ऑनलाइन करने की प्रक्रिया
बैठक में एसडीओ ने बताया कि राशन कार्ड को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया विभाग द्वारा पब्लिक पोर्टल पर शुरू कर दी गयी है. उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने स्तर से इसका प्रचार-प्रसार कराने का आग्रह किया, ताकि योजना से वंचित पात्र लाभुक भी इसका लाभ उठा सकें.
समय पर खाद्यान्न उठाव और वितरण का निर्देश
खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की समीक्षा के दौरान एसडीओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं सहायक गोदाम प्रबंधकों को प्रत्येक माह खाद्यान्न का उठाव और वितरण निर्धारित समय पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.
ई-केवाईसी का लंबित कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने पर जोर
बैठक में ई-केवाईसी के लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गयी. एसडीओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को लंबित ई-केवाईसी का कार्य ससमय शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया.
Also Read : कैमूर: तेनुआ-दुबौली लिंक पथ की बदहाली से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे, पक्की सड़क की मांग
जनप्रतिनिधियों और अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में बिहार विधानसभा के सभापति के प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह, राम एकबाल सिंह, कुदरा भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष शिव कुमार पाल, फेयर डीलर एसोसिएशन रामगढ़ के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित रहे.
Also Read : कैमूर: बैरी गांव की मुख्य गली में सालभर जलजमाव, गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए