बक्सर में राजपुर बीडीओ ने जताया विरोध, काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

Author Kamal pankaj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

काला बिल्ला लगाकर काम करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के विकास पदाधिकारी राजपुर और रिवीलगंज के बीडीओ पर हुए हमले के विरोध में एकजुट हो गए हैं. उन्होंने काला बिल्ला लगाकर अपना रोष जताया और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिले के राजपुर छपरा सदर की प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक एवं रिवीलगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार पर प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में संपूर्ण बिहार के विकास पदाधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है.इस बर्बरतापूर्ण घटना के विरोध में राज्यव्यापी आह्वान पर राजपुर प्रखंड में भी अधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया. कहा की लोकसेवक जनता की सेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं. ऐसे में अधिकारियों पर हिंसक हमला न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था और लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन