बक्सर में 22 सितंबर को सम्राट चौधरी का संभावित दौरा: शाहाबाद DIG ने लिया तैयारियों का जायजा, पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में 22 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर शाहाबाद डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Buxar News: शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को बक्सर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का गहन जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया और 22 सितंबर को प्रस्तावित उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित बक्सर दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों की स्थलीय पड़ताल की.

विज्ञापन

प्रशिक्षु जवानों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन की परख

पुलिस केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण सत्रों की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कानून का पालन करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल में सीखा गया कौशल ही आगे चलकर मैदानी पुलिसिंग को मजबूत और जिम्मेदार बनाता है.

शस्त्रागार, बैरक और कार्यालय व्यवस्था का निरीक्षण

परेड के उपरांत डीआईजी ने पुलिस केंद्र परिसर, बैरक, शस्त्रागार और कार्यालय अभिलेखों के संधारण का निरीक्षण किया. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने जवानों के कल्याण और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया.

पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियो के परेड का निरीक्षण करते डीआईजी डीआईजी | Prabhat Khabar Network
पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियो के परेड का निरीक्षण करते डीआईजी डीआईजी | Prabhat Khabar Network

वामनेश्वर मंदिर पहुंचे डीआईजी, वीआईपी दौरे की तैयारी परखी

22 सितंबर को प्रस्तावित वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए डीआईजी केंद्रीय कारा परिसर स्थित ऐतिहासिक वामनेश्वर मंदिर पहुंचे. उन्होंने सुरक्षा दृष्टिकोण से पूरे इलाके का मुआयना किया और कार्यक्रम स्थल पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए.

एसपी कार्यालय में अपराध नियंत्रण पर बैठक

दौरे के अंत में डीआईजी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जिले में विधि-व्यवस्था और लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश दिए. बैठक में बक्सर एसपी शुभम आर्य समेत जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: बक्सर के चौसा में बंदरों का खौफ: स्कूल में घुसकर बच्चों को नोचा, 2 दिनों में 9 लोग जख्मी, एक गंभीर रेफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन