कैमूर के जीटी रोड पर बालू लदा हाईवा पलटा, चालक घायल; सड़क पर बालू फैलने से यातायात बाधित

Updated:
विज्ञापन

जीटी रोड पर सर्विस लेन में पलटा बालू लदा हाईवा की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur Road Accident: कैमूर कर्मनाशा क्षेत्र के महमूदगंज बाजार के पास गुरुवार को एक बालू लदा हाईवा अनियंत्रित होकर जीटी रोड के डिवाइडर को पार करते हुए सर्विस लेन में पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया. घटना में सड़क पर बालू फैलने से यातायात प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

Kaimur Road Accident:(मैनुद्दीन शाह) कैमूर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसा कर्मनाशा इलाके के महमूदगंज बाजार के पास हुई. घटना तब हुई जब एक बालू लदा हाईवा अनियंत्रित होकर जीटी रोड के डिवाइडर को पार करते हुए सर्विस लेन में पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया. जबकि सड़क पर बालू फैल जाने से यातायात प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाईवा बिहार से बालू लोड कर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था. जैसे ही वाहन महमूदगंज बाजार के समीप पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित हो गया. नियंत्रण खोने के बाद जीटी रोड के डिवाइडर को पार करते हुए सर्विस लेन में जाकर पलट गया. हाईवा के पलटते ही उसमें लदा पूरा बालू सड़क पर फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से पलटे हुए हाईवा को सड़क किनारे हटाने का काम शुरू किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य की जा सके.

यातायात पर असर

सड़क पर बालू फैल जाने और वाहन के पलटने से कुछ समय के लिए जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा. बाद में राहत कार्य शुरू होने के साथ स्थिति को नियंत्रित किया गया.

Also Read: बक्सर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 नाबालिग मुक्त, काम कराने वालों पर FIR दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन