Kaimur News : मोहनिया में ट्रक के धक्के से व्यक्ति की मौत, मातम

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कौडीराम गांव के समीप हादसा

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

स्थानीय थाना क्षेत्र के कौडीराम गांव के समीप एनएच 19 पर ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर कागजी प्रकिया में जुटी रही. मृतक की पहचान कौडीराम गांव निवासी स्वर्गीय डोमन राम के 45 वर्षीय पुत्र राम नाथ राम के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मृतक मोहनिया से अपने गांव कौड़ीराम जा रहे थे, जहां पीछे से जा रही एक ट्रक ने रौंद दिया. घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना पहुंचे स्थानीय लोग व एनएचएआइ की टीम ने कब्जे में कर अनुमंडल अस्पताल लाये. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की सूचना पर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक ही अपने परिवार का पूरा देखभाल करता था. मृतक की पत्नी मानसिक विक्षिप्त है. दसका देखरेख व खाना बनाने सहित सभी कार्य को मृतक पति द्वारा ही किया जा रहा था. जबकि एक पुत्र है.मां और पुत्र दोनों का रो रो कर बुरा हाल था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर कागजी कार्रवाई में जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन