अनुपमा: क्या प्रेम की एक शर्त से टूट जाएगी अंश-प्रेरणा की शादी? ‘अनुपमा’ में आया बड़ा ट्विस्ट
प्रेम, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Written Update: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में प्रेम ने अंश और प्रेरणा की शादी में आने के लिए दिग्विजय से सबके सामने माफी मांगने की शर्त रख दी. अब आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट देखने को मिल सकता है.
Anupama Written Update: शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों फैमिली ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. अंश और प्रेरणा की शादी को लेकर शाह परिवार और कोठारी परिवार के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. लेटेस्ट एपिसोड में कई इमोशनल और हाई वोल्टेज सीन देखने को मिले, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. एपिसोड की शुरुआत अंश और लीला की बहस से होती है. अंश कहता है कि कोठारी परिवार को शादी में बुलाने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि वे खुश होने नहीं बल्कि फंक्शन खराब करने आएंगे.
कोठारी परिवार को न्योता देने पहुंची अनुपमा
प्रेरणा भावुक होकर कहती है कि प्रेम उसका इकलौता दोस्त है और वह चाहती है कि वह उसकी शादी में जरूर शामिल हो. प्रेरणा की बात सुनकर अनुपमा खुद कोठारी परिवार को न्योता देने का फैसला लेती है. इसके बाद अनुपमा, हसमुख, लीला और प्रेरणा के साथ कोठारी हाउस पहुंचती है. अनुपमा, वसुंधरा को याद दिलाती है कि जैसे वह ईशानी और बंकू की शादी के मामले में दखल देने उनके घर आई थीं, वैसे ही आज वह भी अपने हक से यहां आई है. एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब प्रेम सीधे अनुपमा का न्योता ठुकरा देता है.प्रेम साफ बोलता है कि कोठारी परिवार से कोई भी अंश और प्रेरणा की शादी में शामिल नहीं होगा.
दिग्विजय के लिए खड़ी हुई अनुपमा
प्रेरणा, प्रेम से पूछती है कि आखिर वह उसे उसकी शादी के दिन अकेला क्यों छोड़ रहा है. वहीं श्रुति, प्रेरणा पर ही प्रेम को धोखा देने का आरोप लगा देती है. हालांकि असली ड्रामा तब शुरू होता है जब प्रेम शादी में आने के लिए एक बड़ी शर्त रख देता है. वह कहता है कि दिग्विजय को सबके सामने उससे माफी मांगनी होगी, तभी कोठारी परिवार शादी में आएगा. जिसके बाद अनुपमा बड़ा फैसला लेती है. वह कहती है कि अगर दिग्विजय गलत होता तो खुद माफी मांग लेता, लेकिन वह प्रेम के सामने झुकेगा नहीं क्योंकि असली गलती प्रेम की है.
यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा
यह भी पढ़ें- आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए