Kaimur News : झुलसाने वाली गर्मी के बाद अब भारी उमस ने छुड़ाये पसीने, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Edited by JITENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक

Kaimur News बिहार के कैमूर जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है. पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बिहार के कैमूर जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है. पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही तो देखी जा रही है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण जिला गर्मी और उमस की चपेट में है. मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है. दिन में बादलों की ओट से निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी, हालांकि बीच-बीच में छिटपुट बादलों से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग की चेतावनी: इस हफ्ते नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि इस सप्ताह के अंत तक जिले में इसी प्रकार की तपिश और गर्मी का दौर जारी रहेगा. लगातार चल रही पुरवा हवा और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 57 प्रतिशत से अधिक होने के कारण उमस चरम पर रहेगी.

आज कैसा रहेगा तापमान और हवा का रुख?

अधिकतम तापमान: लगभग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान.

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है.

आसमान की स्थिति: सुबह और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

हवा की रफ्तार: 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं पूरब से पश्चिम की ओर चलेंगी.

दिन में 10 बजे के बाद निकलने वाले बरतें सावधानी

मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए आज शुक्रवार को भी लोगों को गर्मी और उमस से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है. इसलिए डॉक्टरों और प्रशासन ने सलाह दी है कि दोपहर 10 बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. अगर बाहर जाना ही पड़े, तो धूप से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और साथ में पानी की बोतल रखना न भूलें.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन