कैमूर में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग का आरोप, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में होता घायल का इलाज | Prabhat Khabar Network

मोहनिया के पुसौली पावरग्रिड के पास जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र के पुसौली पावरग्रिड के समीप शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से दो लोग घायल हो गये. वहीं, एक पक्ष ने मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग किये जाने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल बलिस्टर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.

जमीन को लेकर कई महीनों से चल रहा था विवाद

घायलों की पहचान पुसौली पावरग्रिड निवासी बिदेश कुमार सिंह, पिता उदय प्रताप सिंह और बलिस्टर सिंह, पिता स्वर्गीय दीप नारायण सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चला आ रहा था. शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे.

मारपीट की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस

मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में दोनों का इलाज कराया गया. चिकित्सकों ने बलिस्टर सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

एक पक्ष ने लगाया हवाई फायरिंग का आरोप

घटना के दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग किये जाने का भी आरोप लगाया गया है. हालांकि, पुलिस के अनुसार फायरिंग में किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी है. खबर लिखे जाने तक एक पक्ष की ओर से मोहनिया थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं. फायरिंग किये जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है, लेकिन गोली लगने से किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आयी है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन