Kaimur News : चांदी में 5000 का तगड़ा उछाल, सोना हुआ थोड़ा सस्ता, जानें मंडी का हाल

Updated:
विज्ञापन

अनाज मंडी

Kaimur News स्थानीय और वैश्विक मांग के चलते कैमूर जिले के सराफा और गल्ला बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को जहां सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी गयी

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय और वैश्विक मांग के चलते कैमूर जिले के सराफा और गल्ला बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शुक्रवार को जहां सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी गयी, वहीं पिछले एक सप्ताह से स्थिर चल रही चांदी की कीमतों में आज 5,000 रुपये प्रति किलो का भारी उछाल दर्ज किया गया. स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के प्रभाव कम होने और घरेलू बाजार में लग्न (शादियों का सीजन) शुरू होने से आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के दाम में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

कैमूर सराफा बाजार: आज का ताजा भाव

आज शुक्रवार को जिले में सोने के दाम में 270 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई. बाजार के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

24 कैरेट सोना: ₹1,51,240 प्रति 10 ग्राम (बीते दिन यह ₹1,51,510 था) .

22 कैरेट सोना: ₹1,36,590 प्रति 10 ग्राम .

18 कैरेट सोना: ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम .

चांदी (प्रति किलो): ₹2,64,900 से ₹2,65,100 के बीच .

चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) .

चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) .

अनाज और तिलहन मंडी के भाव

गल्ला मंडी में आज अनाज, दालों और तिलहन के भाव स्थिर नजर आए:

गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना: ₹4,800 से ₹5,400

मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200

अरहर दाल: ₹6,500 से ₹7,500

सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800

आलू-प्याज थमे, नींबू-मिर्च और धनिया हुए लाल

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में फिलहाल तेजी थम गई है और आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और गिर सकते हैं. हालांकि, गर्मी बढ़ने के कारण नींबू, हरी मिर्च और धनिए के भाव सातवें आसमान पर पहुँच गए हैं.

थोक मंडी का भाव

आलू (मंडी रेट):₹700 से ₹840(खुदरा/सब्जी बाजार में ₹1200 से ₹1800) .

प्याज (मंडी रेट): ₹1,480 से ₹1,660 (खुदरा/सब्जी बाजार में ₹1400 से ₹1800) .

टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000

लहसुन: क्वालिटी के अनुसार ₹800 से ₹1,000 प्रति क्विंटल तक बना हुआ है.

खुदरा बाजार में तीखे हुए सब्जियों के तेवर

थोक बाजार में भले ही हरी सब्जियां थोड़ी सस्ती हुई हों, लेकिन गर्मी के कारण स्थानीय स्तर पर नींबू ₹20 की एक जोड़ी (दो पीस), हरी मिर्च ₹80 से ₹100 प्रति किलो और हरा धनिया ₹250 प्रति किलो तक बिक रहा है. कारोबारियों का मानना है कि गर्मी और बढ़ी तथा रांची व वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू हुई, तो हरी सब्जियां और महंगी हो सकती हैं.

विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन