Kaimur News : सदर अस्पताल में शुक्रवार को मिलेंगे 10 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, नोट कर लें समय

Edited by JITENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल

Kaimur News कैमूर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए प्रबंधन ने शुक्रवार (19 जून) का ओपीडी ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए प्रबंधन ने शुक्रवार (19 जून) का ओपीडी ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों को भटकना न पड़े और उन्हें समय पर उचित इलाज मिल सके.शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अस्पताल के ओपीडी में विभिन्न विभागों के 10 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे.भभुआ सदर अस्पताल में शुक्रवार का डॉक्टर रोस्टर यदि आप या आपके परिवार में कोई बीमार है, तो विभाग के अनुसार अपने डॉक्टर की उपलब्धता नीचे देख सकते हैं:

विभाग तैनात विशेषज्ञ डॉक्टर का नाम

जनरल फिजिशियन (सामान्य रोग) डॉ जयप्रकाश पटेल

जनरल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार

हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक) डॉ अमरेश कुमार

स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा नारायण 

डॉ कुमारी ममता गुप्ता

डॉ अदिति सुकन्या

त्वचा/चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह

कान, नाक व गला विशेषज्ञ डॉ श्यामाकांत प्रसाद

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा

मरीजों के लिए जरूरी सलाह

गर्मी और उमस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल आने वाले मरीज सुबह के समय ही अपना रजिस्ट्रेशन (पर्चा) कटा लें, ताकि धूप तेज होने से पहले वे डॉक्टरों से परामर्श ले सकें. साथ ही अस्पताल परिसर में पीने के पानी की बोतल और धूप से बचने के लिए छाता या गमछा साथ जरूर लाएं.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन