योग दिवस पर सुबह चार बजे से उपलब्ध रहेगी सेवा, जानें कोलकाता मेट्रो का खास प्लान

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता मेट्रो

Yoga Day : रविवार को पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर कोई सर्विस उपलब्ध नहीं होगी. मेट्रो प्रशासन की ओर से की गयी इस खास व्यवस्था से नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भी सहूलियत होगी.

विज्ञापन

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो का खास इंतजाम किया है, रविवार 21 जून को मेट्रो रेलवे के तीन कॉरिडोर, ब्लू लाइन, ग्रीन लाइन और येलो लाइन में तड़के चार बजे से ही सेवा उपलब्ध रहेगी. इस इंतजाम की मुख्य वजह रेड रोड पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है.

छात्रों का खास ख्याल

21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए कोलकाता आने वाले परीक्षार्थियों का भी ख्याल रखा गया है. स्पेशल सेवा से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आवाजाही की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा. ब्लू लाइन, ग्रीन लाइन और येलो लाइन में आखिरी मेट्रो सर्विस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रविवार को पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर कोई सर्विस उपलब्ध नहीं होगी.

ब्लू लाइन

रविवार को ब्लू लाइन में 214 मेट्रो चलेंगी, जो आम तौर पर रविवार को 152 सेवाएं ही उपलब्ध होती हैं. सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे के बीच अप और डाउन दोनों दिशाओं में मेट्रो सेवाएं 14 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए, नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम के लिए, महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम के लिए, खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए, महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर और नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन के लिए पहली मेट्रो ट्रेन तड़के 4:00 बजे उपलब्ध होगी.

ग्रीन लाइन

इसी तरह से ग्रीन लाइन में रविवार को चलने वाली मौजूदा 108 सर्विस के बजाय कुल 173 सर्विस चलायी जायेंगी. इस दिन सुबह 4:00 बजे से 9:00 बजे के बीच दोनों दिशाओं में मेट्रो सर्विस 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. हावड़ा मैदान से साल्टलेक सेक्टर पांच और साल्टलेक सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान मेट्रो स्टेशन तक लिए पहली मेट्रो तड़के चार बजे उपलब्ध होगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

येलो लाइन

येलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर की बात करें तो रविवार को चलने वाली मौजूदा 78 सर्विस के बजाय कुल 112 सर्विस चलायी जायेंगी. सुबह 4:18 बजे से 9:00 बजे के बीच दोनों दिशाओं में मेट्रो सर्विस 18 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. इसके बाद, रविवार की सामान्य सर्विस उपलब्ध होंगी. येलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर रविवार को पहली मेट्रो तड़के चार बजे नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर और हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा के लिए उपलब्ध होगी.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola