शादी में जा रही महिला का बस से रुपये व गहने रखा बैग हुआ गायब

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : सोमवार की शाम सासाराम से एक निजी बस से शादी में जा रही एक विधवा महिला का रुपयों, जेवर सहित कपड़े से भरा बैग गायब कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला सासाराम की रमा कुंवर ने भभुआ थाने को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपने […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : सोमवार की शाम सासाराम से एक निजी बस से शादी में जा रही एक विधवा महिला का रुपयों, जेवर सहित कपड़े से भरा बैग गायब कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला सासाराम की रमा कुंवर ने भभुआ थाने को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपने 10 वर्ष के बेटे व आठ वर्ष की बेटी के साथ सासाराम से दुर्गावती के महमुदगंज अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में जा रही थी.

इस दौरान वह श्रीराम बस से आने के दौरान उसके मना करने के बावजूद बस के कंडक्टर व खलासी ने जबरन उसके रुपये व जेवर वाला बैग बस के पीछे डिक्की में रख दिया गया.

वह मोहनिया उतरी और बस से बैग निकालने गयी, तो उसका बैग गायब था. महिला का कहना था कि उसके बैग में कपड़ों के अलावा आठ हजार नकद व सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे. भभुआ बस स्टैंड आने पर जब पुनः बैग की मांग बस के दोनों स्टाफ से की गयी, तो सब बिना कोई जवाब दिये स्टैंड में से गायब हो गये. पीड़ित महिला ने थाने को आवेदन देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन