पटना: दिनदहाड़े चेन झपटमारी से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद बाइक सवार बदमाश.

Bihta Chain Snatching : पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन

बिहटा (पटना)से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Bihta Chain Snatching : बिहटा बाजार में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े हुई चेन झपटमारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. इलाज कराकर पति के साथ घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.

चेन छीन थाना चौक की ओर फरार हो गए बदमाश

घटना नया बाजार, अजमेरी नगर के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार में आए और अचानक झपट्टा मारकर महिला की चेन छीन ली. झपटमारी के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे थाना चौक की ओर फरार हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.

झपटमारी से इलाके में दहशत का माहौल

पीड़िता की पहचान अल्हनपुरा निवासी आशा कुमारी के रूप में हुई है. उन्होंने बिहटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से झपटमारी और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम लोगों, खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन