शहरी बिहार में जमीन बनी सोना, एक कट्ठा जमीन का रेट 3 करोड़, महिलाओं को छूट का तोहफा
पटना की जमीन (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Land Registry: बिहार में जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके बाद राज्य के शहरी इलाके की जमीन सोने के भाव में आज से बिकेगी. पटना की बात करें तो, यहां एक कट्ठा जमीन का दाम 3 करोड़ तक पहुंच गया है. लेकिन महिलाओं को खास फायदा मिल सकेगा.
Bihar Land Registry: बिहार में जमीन के दाम आसमान छूने वाले हैं. जमीन का एमवीआर रेट शहरी इलाके में दोगुना और ग्रामीण इलाके में 1.6 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है. नई दरें लागू होने के बाद पटना में जमीन के दाम 3 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं. फ्रेजर रोड में एक कट्ठा जमीन का सर्किल रेट पौने दो करोड़ से तीन करोड़ रुपये हो गया है.
दानापुर में डेढ़ करोड़ तक पहुंचा रेट
जानकारी के मुताबिक, पहले फ्रेजर रोड में लोगों को जमीन खरीदने के लिए एक कट्ठा के लिए 70 लाख से डेढ़ करोड़ एमवीआर रेट के आधार स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती थी. दानापुर इलाके में अलग-अलग कैटेगरी में जमीन खरीदने पर अब 70 लाख से डेढ़ करोड़ पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी.
अगल-अलग कैटेगरी के अनुसार रेट तय
सूत्रों की माने तो, जमीन की अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय एमवीआर रेट तय किया गया है. इसमें प्रधान सड़क, व्यावसायिक मेन रोड, व्यावसायिक सहायक रोड, आवासीय सहायक मेन रोड, आवासीय सहायक रोड, कृषि की जमीन शामिल है.
अलग-अलग इलाकों में जमीन का रेट
जानकारों के अनुसार एक कट्ठे जमीन का एमवीआर रेट रामनगरी इलाके में आवासीय लगभग 1.05 करोड़, खाजपुरा में लगभग डेढ़ करोड़, अनीसाबाद में लगभग 85 लाख, न्यू मार्केट में 1.50 करोड़, रामकृष्णा नगर में लगभग 38 लाख, सिकंदरपुर नासरीगंज में लगभग 60 लाख, रामजयपाल नगर में लगभग 80 लाख रुपये होगा.
साथ ही ग्रामीण इलाकों में बिहटा इलाके में अलग-अलग कैटेगरी में एक कट्ठे जमीन का एमवीआर रेट लगभग 10 लाख से 19 लाख, मनेर में लगभग साढ़े तीन लाख से 19 लाख रुपये होगा. पटना के जिला अवर निबंधक रवि रंजन ने कहा, शहरी इलाके में एमवीआर रेट में दोगुनी और ग्रामीण इलाकों में 1.6 गुनी बढ़ोतरी की गई है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्टांप ड्यूटी में एक प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस दो प्रतिशत लगेगी.
महिलाओं को मिलेगा ये फायदा
जानकारी के मुताबिक, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने महिलाओं के नाम पर होने वाली रजिस्ट्री को और किफायती बना दिया है. अगर कोई जमीन या संपत्ति विक्रय पत्र या दान पत्र के जरिये किसी महिला के नाम की जाती है, तो पहले मिलने वाली 0.3 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी की छूट को बढ़ाकर 0.4 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके साथ ही 0.1 प्रतिशत की निबंधन शुल्क छूट पहले की तरह जारी रहेगी. इस तरह महिलाओं को अब टोटल 0.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी.
सरकार को फायदा लेकिन लोगों का बढ़ेगा बोझ
सरकार के इस फैसले को लेकर उम्मीद है कि नई व्यवस्था से लैंड रजिस्ट्रेशन से होने वाले राजस्व में बढ़ोतरी होगी. लेकिन आम लोगों के लिए जमीन, फ्लैट खरीदना, प्लॉट की रजिस्ट्री कराना और आवासीय परियोजनाओं की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है. इसका सबसे अधिक असर शहरों और नगर निकायों से सटे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










