पैक्स चुनाव 2026: कैमूर में नाजिर रसीद प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 7 प्रत्याशी मैदान में उतरे, हलचल तेज़

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

नाजिर अशोक कुमार की तस्वीर

Kaimur pax chunav : कैमूर में पैक्स चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है. नाजिर रसीद कटने की प्रक्रिया के पहले ही दिन 7 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी मजबूत की है. 20 से 22 जून तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी, जिससे चुनावी सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है. प्रशासन निष्पक्ष चुनाव की तैयारी में जुटा है, वहीं पंचायत में कड़े मुकाबले के आसार दिख रहे हैं.

विज्ञापन

Kaimur Pax Chunav : (राजू कुमार) कैमूर के रामपुर प्रखंड के भीतरीबांध पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संभावित प्रत्याशी मैदान में सक्रिय हो गए हैं और पंचायत स्तर पर चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माने लगा है. गुरुवार से नाजिर रसीद कटने की प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवारों की आवाजाही बढ़ गई है.

जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जून से 22 जून तक बेलांव पंचायत सरकार भवन में आयोजित की जाएगी. इससे पहले ही उम्मीदवार अपनी तैयारी में जुट गए हैं और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने में लगे हुए हैं.

पहले दिन 7 प्रत्याशियों ने कराई प्रक्रिया पूरी

नाजिर अशोक कुमार ने बताया कि नाजिर रसीद कटने के पहले ही दिन कुल 7 प्रत्याशियों ने प्रक्रिया पूरी कर ली. इनमें अध्यक्ष पद के लिए 1 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 6 उम्मीदवार शामिल हैं. खास बात यह है कि इन प्रत्याशियों में आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे चुनाव और दिलचस्प होने की संभावना है.

शुल्क और नियमों की जानकारी

नाजिर के अनुसार, अध्यक्ष और सदस्य पद के सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 1000 रुपए की नाजिर रसीद कटवानी होगी. वहीं एससी और एसटी वर्ग के अध्यक्ष और सदस्य प्रत्याशियों के लिए यह शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है. इसके अलावा सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिला प्रत्याशियों के लिए भी नाजिर रसीद शुल्क 500 रुपए रखा गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाजिर रसीद कटवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा. बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी प्रत्याशी की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी.

नामांकन से पहले ही गर्माया माहौल

चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी तेज कर दी है. पंचायत में बैठकों और संपर्क अभियान की शुरुआत हो चुकी है. गांवों में चुनावी चर्चा अब आम हो गई है और लोग भी उम्मीदवारों के नामों को लेकर कयास लगाने लगे हैं.

Also Read: रोहतास को मिला नया DM, दीपक कुमार मिश्रा संभालेंगे जिम्मेदारी; उदिता सिंह का नालंदा ट्रांसफर

कड़े मुकाबले के आसार

भीतरीबांध पैक्स चुनाव में इस बार अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. जिस तरह से शुरुआती दौर में ही उम्मीदवारों की सक्रियता दिख रही है, उससे साफ है कि चुनाव काफी दिलचस्प और प्रतिस्पर्धात्मक होने वाला है.

फिलहाल नाजिर रसीद कटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में नामांकन के साथ चुनावी माहौल और गरमाने की पूरी संभावना है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि कितने प्रत्याशी मैदान में उतरते हैं और किसके पक्ष में माहौल बनता है. प्रशासन भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है.

Also Read: कैमूर में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप: बासुहारी गांव में लाठी-डंडे चले, 2 महिलाएं समेत 3 घायल, 9 पर FIR

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन