देवकुली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 6:22 PM
देवकुली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू बैकुंठपुर. प्रखंड के देवकुली मोड़ पर ग्रामीणों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू किया गया है. खेल का उद्घाटन सिधवलिया के सीओ अरविंद प्रताप शाही व महम्मदपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. रुद्राक्ष चौंपियनशिप ट्राफी […]
देवकुली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू बैकुंठपुर. प्रखंड के देवकुली मोड़ पर ग्रामीणों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू किया गया है. खेल का उद्घाटन सिधवलिया के सीओ अरविंद प्रताप शाही व महम्मदपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. रुद्राक्ष चौंपियनशिप ट्राफी के लिए आठ क्षेत्रिय टीमों के बीच गुरुवार को आयोजित खेल में दिघवादुबौली, महम्मदपुर, योगिरहा, मसरख, सरेया पहाड़, रामगढ़ व देवकुली ग्रामीण टीमों के शानदार मुकाबले में दिघवादुबौली, योगिरहा, सरेया पहाड़ व रामगढ़ की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट कमेटी सदस्य शशि भूषण सिंह ने बताया कि कल शनिवार को दोनों सेमीफाइनल खेल कराया जायेगा. विजेता टीमों के बीच 27 दिसंबर को विधिवत फाइनल मैच होगी. खेल आयोजन में विकास कुमार सिंह, शिलू सिंह, विद्या भूषण सिंह, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल है. निर्णायक बादल घोष व शक्ति सिंह थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










