गोपालगंज: उचकागांव में जलजमाव के कारण टूटकर जर्जर हुई अंडरपास की पीसीसी सड़क, हादसों को दे रहा न्योता

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
अंडर पास में जलजमाव से सड़कें हुई क्षतिग्रस्त।

अंडर पास में जलजमाव से सड़कें हुई क्षतिग्रस्त।

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड से गुजरने वाली हथुआ-भटनी रेल खंड पर स्थित अंडरपास की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है. कुचायकोट-मैरवा सड़क को जोड़ने वाले इस अंडरपास की जमीनी सतह पर बनी पीसीसी सड़क का स्लैब धंस गया है. इसके कारण मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आए दिन राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और रेल विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

Gopalganj News (प्रशांत पाठक की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले के उचकागांव स्थानीय प्रखंड से होकर गुजरने वाली हथुआ-भटनी रेल खंड पर कुचायकोट और मैरवा को जोड़ने वाली सड़क पर बनाए गए अंडरपास की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है. हाल ही में इस अंडरपास की जमीनी सतह पर बनाई गई पीसीसी सड़क का स्लैब अचानक धंस गया है. इस खराबी के कारण इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों की जान हर समय जोखिम में पड़ी रहती है. प्रशासन की इस बड़ी अनदेखी के चलते यह अंडरपास अब किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है.

गहरे गड्ढे और बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी

अंडरपास के भीतर और उसके प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में गहरे गड्ढे उभर आए हैं. धंसे हुए स्लैब से कंक्रीट उखड़ने के कारण कई जगहों पर खतरनाक स्थिति बन गई है. रही-सही कसर हालिया वर्षा के पानी ने पूरी कर दी है. अंडरपास के नीचे कीचड़ और भारी जलजमाव के कारण राहगीरों को यह पता ही नहीं चल पाता कि सड़क कहाँ है और गड्ढा कहाँ स्थित है.

अंधेरे और गड्ढों के कारण रोज हो रहे हादसे

स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इस मुख्य मार्ग से हर दिन सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इन छिपे हुए गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं, जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं. विशेषकर रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि यहाँ पर प्रकाश (लाइटिंग) की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है.

बरसात में महीनों भरा रहता है पानी

रेलवे द्वारा मानव रहित रेल खंड पर बनवाए गए इस अंडरपास में बरसात का मौसम शुरू होते ही गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. यह समस्या जुलाई महीने से शुरू होकर अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक लगातार बनी रहती है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ती है. इसी बारहमासी जलजमाव के कारण अब पीसीसी सड़क का स्लैब पूरी तरह धंसने की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

विभागीय उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने कई बार रेल विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस जर्जर स्थिति से लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है. लोगों का सीधा आरोप है कि जिम्मेदारों की सुस्ती के कारण राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं. यदि समय रहते इस रेलवे अंडरपास की मरम्मत नहीं की गई, तो कभी भी कोई बड़ी और अप्रिय दुर्घटना घट सकती है.

Also Read: गोपालगंज में 1156 पेंशनधारियों पर संकट, E-KYC नहीं कराने पर बंद हो सकती है पेंशन

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन