गोपालगंज में 1156 पेंशनधारियों पर संकट, E-KYC नहीं कराने पर बंद हो सकती है पेंशन

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय में पेंशन से संबंधित जानकारी लेने पहुंची महिला

प्रखंड कार्यालय में पेंशन से संबंधित जानकारी लेने पहुंची महिला

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड में ई-केवाईसी (e-KYC) के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराने वाले 1156 लाभुकों की पेंशन बंद कर दी जाएगी. बीडीओ आयुष राज आलोक ने बताया कि योग्य लाभुकों को ही राशि मिले, इसलिए यह प्रक्रिया जरूरी है. जांच के दौरान 403 लाभुक मृत पाए गए हैं, जिनके खाते में गई पेंशन राशि की रिकवरी के लिए बैंकों को नोटिस भेजा गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News (अजीत कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के 1156 पेंशनधारियों की लापरवाही अब उन पर भारी पड़ सकती है. बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद इन लाभुकों ने अब तक ई-केवाईसी के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराया है. ऐसे में विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले लाभुकों के खातों में पेंशन की राशि नहीं भेजी जाएगी.

बीडीओ आयुष राज आलोक ने बताया कि जिन लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण का सत्यापन करा लिया है, उनके खातों में पेंशन की राशि भेज दी गई है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है. विभाग की गाइडलाइन के अनुसार शेष लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया रोक दी जाएगी. उन्होंने संबंधित लाभुकों से शीघ्र सत्यापन कराने की अपील की है.

प्रखंड के 1156 लाभुक अब भी प्रक्रिया से वंचित

मामले की तकनीकी जानकारी देते हुए कार्यपालक सहायक पिंटू कुमार ने बताया कि पंचदेवरी प्रखंड में कुल 7989 पेंशनधारी नामांकित हैं. इनमें से 5919 लाभुकों ने समय रहते ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी कर ली है. वहीं, प्रखंड के 1156 लाभुक अभी भी इस आवश्यक प्रक्रिया से पूरी तरह वंचित हैं. विभाग की ओर से उन्हें जल्द से जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का कड़ा निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में उनकी पेंशन बाधित न हो.

मृत लाभुकों के खाते से की जाएगी सरकारी राशि की रिकवरी

लाभुकों की पंचायतवार जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया है. इस सत्यापन अभियान में प्रखंड के 403 लाभुक मृत पाए गए हैं. इनमें से कुछ लाभुक ऐसे भी हैं, जिनकी मृत्यु के बाद भी उनके खातों में लगातार पेंशन की राशि भेजी जाती रही. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने अब भुगतान की गई अवैध राशि की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए संबंधित बैंकों को नोटिस भेजा गया है, ताकि सरकारी राशि की वसूली कर उसे वापस विभाग के खाते में जमा कराया जा सके.

पारदर्शिता के लिए उठाया गया सख्त कदम

लगातार चल रहे सत्यापन अभियान के बीच विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. योजना में पारदर्शिता रहे तथा सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके, इसी वजह से जीवन प्रमाणीकरण का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है. इसके लिए सभी लाभुकों को पहले भी निर्देशित किया गया था.

‘योजना में पारदर्शिता बनी रहे तथा सभी योग्य लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से जीवन प्रमाणीकरण का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है. सभी लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है.’आयुष राज आलोक, बीडीओ, पंचदेवरी

Also Read: गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, सभी केंद्रों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन