पशु आहार की आड़ में हो रहा था शराब का कारोबार, जांच के बाद गोपालगंज पुलिस के उड़े होश

Updated:
विज्ञापन

उचकागांव थाना परिसर में बरामद शराब व गिरफ्तार आरोपित

Gopalganj News: गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु आहार की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही करीब 39,462 बोतलों की विदेशी और देसी शराब बरामद की. एक आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी.

विज्ञापन

Gopalganj news: (प्रशांत पाठक) बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए तस्कर आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन उचकागांव पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी एक न चली. थाना क्षेत्र के दहीभाता संत मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब बरामद की है. शराब की इस बड़ी खेप को पशु आहार (दाना) की बोरियों के नीचे बड़ी चतुराई से छुपाकर ले जाया जा रहा था. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले के संदर्भ में उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पशु आहार सप्लाई की आड़ में एक ट्रक के जरिए शराब की एक बड़ी खेप थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात दहीभाता संत मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया.

इसी दौरान एक छह चक्का डीसीएम ट्रक वहां से गुजरा, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया. तलाशी के दौरान ट्रक पर पशु आहार की बोरियां लदी हुई थीं. जिससे पहली नजर में किसी को कोई संदेह नहीं हुआ. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से जांच की और बोरियों को हटाया, तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए.

907 कार्टून में छुपाकर रखी गई थी शराब

ट्रक में पशु आहार की 60 बोरियों के नीचे 907 कार्टून छुपाकर रखे गए थे. जब पुलिस ने उन कार्टूनों को खोला, तो उसमें से बड़ी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बुधवार को थाना परिसर में की गई गिनती के बाद जो आंकड़े सामने आए, वे चौंकाने वाले थे,

देसी शराब: 798 कार्टून, कुल 35,910 बोतलें,अंग्रेजी शराब: 109 कार्टून, कुल 3,552 बोतलें, कुल शराब: 39,462 बोतलें. पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है.पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया है.

एक तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने मौके से ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौपटिया गांव निवासी दिनेश साह के रूप में की गई है. फिलहाल, पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह शराब की तस्करी का एक बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह हो सकता है.

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से आ रही थी और इसे बिहार के किस हिस्से में खपाने की योजना थी. पुलिस गिरफ्तार आरोपित के बयानों के आधार पर इस तस्करी के धंधे में शामिल अन्य बड़े चेहरों और मुख्य तस्करों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

इस सफल छापेमारी दल में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ दरोगा टिंकू कुमार, गीतेश गौरांग, जमदार कन्हैया लाल सिंह सहित पुलिस बल के कई अन्य जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन