गोपालगंज के फुलवरिया में अधिकारियों ने चार टीबी मरीजों को लिया गोद, निक्षय मित्र बनकर दिया फूड बास्केट

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के चार अधिकारियों ने टीबी मरीजो को गोद लेकर किट देते हुए

गोपालगंज के फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानवता की मिसाल देखने को मिली, जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर चार टीबी मरीजों को गोद लिया. उन्हें फूड बास्केट किट देकर बीमारी से लड़ने का संबल प्रदान किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News: दवाइयों के साथ जब अपनापन और संबल मिलता है, तो बीमारी से लड़ने की ताकत भी बढ़ जाती है. ऐसा ही भावुक नजारा बुधवार को फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला, जहां निक्षय मित्र बने प्रशासनिक अधिकारियों ने चार टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट किट उपलब्ध कराई. अधिकारियों के इस सहयोग से मरीज भावुक हो उठे और उनके चेहरे पर नई उम्मीद दिखाई दी.

चार गंभीर टीबी मरीजों को लिया गोद

चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन की मौजूदगी में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमी प्रिया, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शोभा कुमारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा ने चार गंभीर टीबी मरीजों को गोद लिया. सभी अधिकारियों ने मरीजों को फूड बास्केट किट प्रदान करते हुए उनके पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया.

टीबी से लड़ाई में पोषण और सामाजिक सहयोग जरूरी : डॉ. राजीव रंजन

चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल दवाइयों से नहीं जीती जा सकती. मरीजों को पौष्टिक आहार, नियमित देखभाल और सामाजिक सहयोग भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की, ताकि टीबी मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाया जा सके.

मरीजों में जगी नई उम्मीद

कार्यक्रम के दौरान बीएचएम मंजय कुमार, एसटीएस प्रिय रंजन पाठक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे. अधिकारियों के मानवीय सहयोग और आत्मीय व्यवहार से मरीजों में बीमारी से लड़ने का नया आत्मविश्वास और उम्मीद जगी. स्वास्थ्य विभाग ने भी अधिक से अधिक लोगों से निक्षय मित्र बनकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन