ePaper

बार बालाओं के बीच गजब के ठुमके लगा रहे मुखिया जी!, वायरल Video में अश्लील हरकत कर उड़ाते दिखे पैसे

Updated at : 23 Sep 2021 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
बार बालाओं के बीच गजब के ठुमके लगा रहे मुखिया जी!, वायरल Video में अश्लील हरकत कर उड़ाते दिखे पैसे

Bihar Panchayat Election 2021 : बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार-प्रसार बुधवार की शाम से थम गया है. वहीं कल 24 सितंबर दिन शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होना है. इसी बीच दरभंगा से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Election 2021 : बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार-प्रसार बुधवार की शाम से थम गया है. वहीं कल 24 सितंबर दिन शुक्रवार को पहले चरण का मतदान होना है. इसी बीच दरभंगा से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा पहले मुखिया जी दो बार बालाओं के साथ अश्लील हरकत कर डांस करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दोनों बार बालाओं पर पैसे उड़ाते दिख रहे है. मुखिया जी की पहचान दरभंगा जिला के किरतपुर प्रखंड के रसियारी पंचायत के मुखिया सुदे कामती के रूप में हुई है.

ये वायरल डांस का वीडियो 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर छिलकोड़ा गांव में आर्केस्ट्रा का है. इसमें बार बालाओं के साथ अश्लील डांस और पैसा लुटाते हुए वीडियो देखा जा सकता है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

बता दें कि बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण में ज्यादातर नक्सल प्रभावित जिलों में चुनाव होने हैं. पहले चरण में 10 जिलो के 12 प्रखण्डों में वोटिंग होगी इसके लिए 2119 मतदान केंद्र बनाए गए है. पहले चरण के लिए 15318 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है.

Also Read: Panchayat Chunav: वोटिंग बूथ पर कोविड प्रोटोकॉल को तोड़ना पड़ेगा महंगा, मास्क नहीं लगाया तो भरना होगा जुर्माना

पहले चरण में रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नवादा, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में चुनाव होना है. इसमें रोहतास के दावथ प्रखंड के 9 पंचायतों, संझौली प्रखंड के 6 पंचायतों में चुनाव होंगे.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन