तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह आज से, तैयारियां पूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 8:43 PM
तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह आज से, तैयारियां पूरीदरभंगा : तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का आयोजन मिथिला साहित्य परिषद के प्रांगण में सोमवार से होगा. यह कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेगा. मिथिलांचल विकास परिषद, साक्षर दरभंगा, मिथिला संघर्ष समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन कई लोगों को मिथिला […]
तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह आज से, तैयारियां पूरीदरभंगा : तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह का आयोजन मिथिला साहित्य परिषद के प्रांगण में सोमवार से होगा. यह कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेगा. मिथिलांचल विकास परिषद, साक्षर दरभंगा, मिथिला संघर्ष समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन कई लोगों को मिथिला विभूति के रुप में सम्मानित किया जायेगा.आयोजन समिति के संयोजक कमलेश झा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में साक्षर दरभंगा द्वारा मैथिली लेखक संघ पटना के अध्यक्ष नरेन्द्र झा को वैदेह सम्मान, प्रो. (डा.) कमला चौधरी को मिथिलांचल विकास परिषद की ओर से यात्री सम्मान तथा मिथिला संघर्ष समिति की ओर से वैद्यनाथ यादव बैजू को कर्पूरी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










