भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 8:43 PM

विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, तीन घायलपुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार तारडीह . सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोढा गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प हो गयी. हिसंक झड़प में अरूण महतो, गौरीशंकर महतो ओर विजय साहू घायल हो गये. घायलों […]

विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, तीन घायलपुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार तारडीह . सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोढा गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प हो गयी. हिसंक झड़प में अरूण महतो, गौरीशंकर महतो ओर विजय साहू घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र तारडीह में किया जा रहा है. वही गंभीर रूप से घायल अरूण महतो को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस संबध में सकतपुर थाना में अरूण महतो के बयान पर प्राथमिक दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. जिसमें रामू महतो, शयाम महतो, विनोद महतो, और सुशील महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने त्वरित कारवाई करते हुए रामू महतो, विनोद महतो और सुशील महतो को गिरफतार कर लिया है. थाना पर उपस्थित डीएसपी अंजनी कुमार ने कांड को जल्द अंकित कर कार्रवाई करने का निर्देश सकतपुर थाना अध्यक्ष को दिया. वहीं गिरफ्तार सुशील महतो ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर पूर्व में अनुमंडल दंडाधिकारी के यहां आवेदन दिया गया है. दंडाधिकारी ने तत्काल उक्त विवादित जमीन पर रोक लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने का आदेश स्थानीय सकतपुर थानाध्यक्ष को दिया था. पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही थी . इसी दौरान आज रविवार को अरूण महतो , गौरीशंकर महतो, विजय साहु बलपूर्वक उक्त विवादित भूमि पर घर बनाने की कोशिश कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन