ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर महिला जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 7:23 PM

विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर महिला जख्मीदरभंगा : ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला का घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बिसहरिया गांव निवासी […]

विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर महिला जख्मीदरभंगा : ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला का घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बिसहरिया गांव निवासी दिनेश साह की चालीस वर्षीया पत्नी चंद्रमा देवी झंझारपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर जख्मी हो गयी. बताया जाता है कि ट्रेन पर चढने के क्रम में उसका पैर फिसल गया. इससे उसका दोनों पैर जख्मी हो गया. घायल महिला का इलाज डीएमसीएच के चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन