घर व दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2015 7:23 PM

विज्ञापन

घर व दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाककुशेश्वरस्थान . थाना क्षेत्र के वेरि गांव में शनिवार की रात अगलगी की घटना में एक आवासीय घर एवं एक दुकान में रखे लाखों की सम्पति जलकर राख हो गयी. गृहस्वामी खाना पीना खाकर परिजनों संग घर में सो रहे थे. इसी बीच अहले सुबह चार […]

विज्ञापन

घर व दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाककुशेश्वरस्थान . थाना क्षेत्र के वेरि गांव में शनिवार की रात अगलगी की घटना में एक आवासीय घर एवं एक दुकान में रखे लाखों की सम्पति जलकर राख हो गयी. गृहस्वामी खाना पीना खाकर परिजनों संग घर में सो रहे थे. इसी बीच अहले सुबह चार बजे फूल तोड़ने उठे तो गांव की महिलाओं ने मो रज्जाक के घर व दुकान से आग की लपटें उठते देख महिलाओं के हल्ला करने पर गृहस्वामी ने परिजनों को घर से निकल कर जान बचायी.हल्ला पर जुटे ग्रामीणों घंटों अथक प्रयास से डोल बाल्टी के सहारे आग पर काबू पाने में सफलता पायी.परन्तु तब तक आवासीय घर व दुकान में रखे अनाज,वस्त्र तथा सिलाई दुकान में रखे पांच सिलाई मशीन ,रजाई बनाने की मशीन कपड़,रूई व तैयार रजाई तोसक सहित सारा समान जलकर स्वाहा हो गया.गरीबी से त्रस्त रज्जाक सालों से अपने घर पर ही सिलाई एवं रजाई बनाकर परिजनों का भरण पोषण करता था. वहीं इस घटना से मर्माहत रज्जाक के उपर मानो विपत्ति का पहाड़ टूट कर गिड़ पड़ा हो. इनके समक्ष परिजनों को दो जून की रोटी जुटा पाना भी कठिनाइयों से भड़ा है.परजिनों संग रोते विलखते रज्जाक को सांत्वना देते पंचायत के मुखिया गीता देवी,राजकुमार कमती एवं सरपंच ने इसकी सूचना सीओ व थाना को दिया.साथ ही नियमानुकूल सभी सरकारी सहायता दिलाने का अश्वासन देकर ढांढस बंधाते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन