पिकअप की ठोकर से बाइक सवार की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 10:26 PM
दरभंगा़ : पिकअप भान की ठोकर से शहर के मिर्जापुर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाला के मुर्शिदाबाद के रहने वाले राजेश सेठ, सिलोम सेठ एवं सिमरुल मिर्जा एक ही बाइक पर […]
दरभंगा़ : पिकअप भान की ठोकर से शहर के मिर्जापुर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाला के मुर्शिदाबाद के रहने वाले राजेश सेठ, सिलोम सेठ एवं सिमरुल मिर्जा एक ही बाइक पर सवार होकर हराही पोखर के निकट से लौट रहे थे.
इसी बीच पिकअप भान ने बाइक में ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार राजेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि सिलोम को गंभीरावस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सिमरुल को हल्की चोटें लगी है. बताया जाता है कि तीनों रेल टेल का काम करता है. इसी सिलसिले में हराही पोखर के पास ठहरे मजदूरों को खाना देकर लौट रहा था, इसी दौरान यह घटना घटी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा दिया है. परिजनों को सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










