दिनभर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे मंत्री डॉ झा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 8:17 PM

विज्ञापन

दरभंगा : मिथिलांचल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये कार्यकर्ताओं से मिलने-जुलने में ही शनिवार दोपहर एक बजे तक नये राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा लगे रहे. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत उनका कार्य क्षेत्र चार जिले- दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय है. इसके कारण आज अहले सुबह से ही […]

विज्ञापन

दरभंगा : मिथिलांचल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये कार्यकर्ताओं से मिलने-जुलने में ही शनिवार दोपहर एक बजे तक नये राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा लगे रहे. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत उनका कार्य क्षेत्र चार जिले- दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय है.

इसके कारण आज अहले सुबह से ही इन जिलों के कार्यकर्ता अपने नेता से मिलकर बधाई देने उनके आवास पर पहुंच रहे थे. इसके अलावा वे कई वर्षों तक कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं महासचिव रहे. इसके कारण राज्य भर के कांग्रेस नेता उनसे मिलने आते रहे. एक-एक कार्यकर्ता को मुंह मीठा कराकर ही वापस भेजें,

इसके लिए मंत्री डॉ झा ने व्यापक व्यवस्था करवायी थी. डॉ झा के अनुज गोपाल, रमण सहित कई लोग इस कार्य में जुटे थे. दोपहर डेढ़ बजे के बाद वे स्नान-पूजा कर पार्टी के कई जिलों से आये कार्यकर्ताओं से मिले. पहली कैबिनेट बैठक में हुए शामिलराजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ झा शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पहली कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए.

कैबिनेट बैठक से निकलने के बाद डॉ झा ने बताया कि राज्य में गुड गवर्नेंस का जो संकल्प मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया है, उसे अमली जामा देने के लिए कार्य योजना के तहत पूरा करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सभी विभागों के सचिव के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य में गति लाने के भी निर्देश दिया गया. डॉ झा 23 नवंबर को अपने विभाग में योगदान देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन