गौंसाघाट मेले की नहीं हुई बंदोबस्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 8:01 PM

विज्ञापन

गौंसाघाट मेले की नहीं हुई बंदोबस्ती सदर. गौंसाघाट कमला नदी किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगनेवाले मेले का इस वर्ष भी बंदोबस्त नहीं हो सका. पिछले वर्ष आपसी विवाद के कारण 6 लाख 91 हजार की बोली लग चुकी थी, लेकिन इतनी अधिक राशि लेने के कारण कोई नहीं ले सका. तत्पश्चात विभागीय स्तर […]

विज्ञापन

गौंसाघाट मेले की नहीं हुई बंदोबस्ती सदर. गौंसाघाट कमला नदी किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगनेवाले मेले का इस वर्ष भी बंदोबस्त नहीं हो सका. पिछले वर्ष आपसी विवाद के कारण 6 लाख 91 हजार की बोली लग चुकी थी, लेकिन इतनी अधिक राशि लेने के कारण कोई नहीं ले सका. तत्पश्चात विभागीय स्तर पर ही मेले की वसूली की गयी थी. इस वर्ष विभाग द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गई. हालांकि इस साल भी विभाग द्वारा ही वसूली की जायेगी. इधर स्थानीय दुर्गापूजा कमेटी के सदस्यों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है. कमेटी के सदस्य मुकेश यादव, शत्रुघ्न यादव, उमाधर यादव व बबलू गुप्ता का कहना है कि सैरात की बंदोबस्ती नहीं होने से आम जनता आक्रोशित है. इससे मेले में आने जानेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. साथ ही सरकारी राजस्व की क्षति होने की भी संभावना जतायी गयी है. सदस्यों ने विभागीय असमर्थता को लेकर पूजा समिति के हवाले किये जाने की सीओ से मांग की है. सदर सीओ राकेश कुमार ने बताया कि इस बार विभागीय तीन राजस्व कर्मचारियों को लगाया जा रहा है. मेले में विधि व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन